Saturday, April 11, 2026

मुलेठी (Liquorice) के फायदे और नुकसान

मुलेठी क्या है? What is liquorice?

मुलेठी एक झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसे दुनिया के सबसे पुराने हर्बल उपचारों में से एक माना जाता है। औषधि के लिए मुलेठी के तने और जड़ को छाल सहित सुखाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। मुलेठी को अंग्रेजी भाषा में लीकोरिस (Licorice) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ग्लाइसीराइजा ग्लबरा (Glycyrrhiza glabra) है। इसके तने में कई औषधीय गुण होते हैं, लेकिन इसका स्वाद मीठा होता है। इसी वजह से आज के समय में कई टूथपेस्ट में मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है। पश्चिमी एशिया और दक्षिणी यूरोप के मूल निवासी, मुलेठी को लंबे समय से विभिन्न बीमारियों और स्वाद कैंडीज, पेय और दवाओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया करते थे। 

मुलेठी के अनगिनत फायदे है।जैसे कि चेहरे,बाल,खांसी, कब्ज़ , सांस की बदबू, मोटापा, इत्यादि। आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। मुलेठी बहुत आसानी से मार्केट में या ऑनलाइन शॉपिंग में मिल जाता है।ये पाउडर और छोटे छोटे टुकड़े में भी मिलता है।
(@) धूप के कारण आपके चेहरे पे काले धब्बे या फिर बढ़ती उम्र के निसान होतो मुलेठी का पेस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 
(2) काले धब्बें सामन्य परेशानी है जो औरतों में होता है। मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट है जो दावा करते है ठीक करने का पर प्राकृतिक तरीका ही सबसे बेहतर है। मुलेठी का पेस्ट इसका सबसे बेहतर तरीका है ठीक करने का।
(3) चेहरे पे पिंपल का दाग या किसी कटे का निशान हो ।मुलेठी का पेस्ट उस जगह लगाने पे जल्दी निशान को हल्का करेगा और ठीक भी करेगा।
(4) झुर्रियों के पीछे सामान्य कारण आपकी त्वचा की उम्र बढ़ना और कोलेजन और इलास्टिन के प्राकृतिक उत्पादन की कमी है, जिसके कारण त्वचा ढीली और झुर्रीदार हो जाती है। मुलेठी का पेस्ट झुर्रियों को कम करने में और चेहरे में कसाव पैदा करता है।
(5) बालों के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे- यदि आपके बाल बहुत अधिक झड़ते हैं, स्कैल्प पर डैंड्रफ है तो मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. मुलेठी बालों के लिए एक नेचुरल उपाय है, जो इसे जड़ों से मजबूत बनाता है. मुलेठी पाउडर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बालों की जड़ों को महत्वपूर्ण पोषण प्रदाण करता है. बालों में शाइन भी आती है. साथ ही स्कैल्प की समस्या दूर करता है. रूसी से पीछा छूटता है. बालों की ग्रोथ बढ़ती है. बालों का असमय सफेद होना रुक सकता है. मुलेठी पाउडर, दही, आलिवल ऑयल मिलाकर हेयर पैक तैयार करें और बालों में लगाएं.

(6)-सांसों की बदबू करे दूर- मुलेठी पाउडर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया के विकास को कम करते हैं, इससे सांसों से आने वाली बदबू की समस्या दूर हो सकती है. मुलेठी पाउडर से दांतों को ब्रश करने से कैविटी और प्लाक से बचाव होता है, जिससे आपके मसूड़े और दांत स्वस्थ रहते हैं.
(7) मुलेठी इम्यूनिटी करे मजबूत
एंटीबैक्टीरियल तत्व होने के कारण मुलेठी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है. इस तरह से आप कई तरह के इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं. यदि आपको थकान, कमजोरी महसूस होती है, ऊर्जा की कमी है तो शरीर की स्टैमिना, ताकत को बढ़ाने के लिए भी मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं. यह लिवर, किडनी को भी लाभ पहुंचा सकती है. आप एक बर्तन में पानी, मुलेठी का जड़, अदरक का टुकड़ा, चायपत्ती डालकर उबालें. इसे छान कर इसमें शहद मिलाएं और मुलेठी की चाय पीकर इसके फायदे पाएं
(8) त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे- यदि आप मुलेठी पाउडर से तैयार फेस पैक लगाते हैं तो सूरज की हानिकारक किरणों के कारण हुए डार्क स्पॉट, सन टैनिंग, सन डैमेज को दूर किया जा सकता है. आजकल हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या से लोग परेशान रहते हैं, इसका नेचुरल इलाज है मुलेठी पाउडर. इससे चेहरा स्मूद, सॉफ्ट होता है, झुर्रियों की समस्या भी नहीं होती है. मुलेठी के इस्तेमाल से प्रीमैच्योर एजिंग से भी बचा जा सकता है. 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच मुलेठी पाउडर और एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच गुलाब जल मिक्स करके चेहरे पर फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं, स्किन को काफी लाभ होगा.
(9) वजन कम करे मुलेठी पाउडर- मुलेठी पाउडर फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है, जो शरीर के अत्यधिक वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. इस आयुर्वेदिक कम्पाउंड का सेवन करने से भूख शांत होती है. इसमें मौजूद फाइबर के कारण आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं. यह पाउडर एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ने से भी रोकता है. मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और हेल्दी बॉडी वेट बनाए रखने में मदद कर सकता है. I
मुलेठी से हो सकते हैं ये नुकसान भी।
 These disadvantages can also be caused by liquorice।
हमने अभी मुलेठी से मिलने वाले कुछ खास फायदों के बारे में जाना। चलिए अब इससे होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में जानते हैं :-

1- अगर आप गर्भवती है तो आपको इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

2- मुलेठी में ग्लाइसीर्रिजिनिक एसिड होता है। इस कारण कुछ दवाओं के साथ इसका सेवन करने से शरीर में पोटैशियम के स्तर में कमी आ सकती है और हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए 

3- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो सकता है।

4- अगर आपको इसके सेवन से कोई समस्या होती है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें और इसका सेवन बंद कर दें। 

No comments:

Post a Comment

अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में लिख कर सबमिट करदे .या किसी और विषय के बारे में जानकरी चाहते है तो हमे बताए हम अपने अगले पोस्ट में उस टॉपिक पे बात करेंगे ...

How to Reduce Belly Fat at Home Naturally (Simple Tips)

  🌸 Introduction: